खौफनाक मंजर! मां के सीने से लिपटा मिला मासूमों का शव, मलबे में दफन 8 जिंदगियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला: हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। जहां बारिश के कारण आई बाढ़ से कई लोग लापता तो कई की मौत की खबर सामने आ रही है।  इस बीच हिमालय में बाढ़ से मंडी जिले के काशन इलाके में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो …

शिमला: हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। जहां बारिश के कारण आई बाढ़ से कई लोग लापता तो कई की मौत की खबर सामने आ रही है।  इस बीच हिमालय में बाढ़ से मंडी जिले के काशन इलाके में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को बरामद कर लिया है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिस घर में 8 लोगों की मौत हुई, पुलिस ने उसे जब शव निकालने के लिए तोड़ा तो उनकी आंखें नम हो गईं। बेड पर मृत पड़ी मां बच्चों को सीने से लगाए हुई थी। यह मंजर देखकर हर कोई रोने लगा। हालांकि, पुलिस ने लोगों को वहां जाने से रोक दिया।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में कई जगहों पर बारिश और भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काशन इलाके में जब परिवार पर कहर टूटा तो चारों ओर लैंडस्लाइड होने के कारण रेस्क्यू टीम समय पर उन तक नहीं पहुंच पाई। गांव वालों ने भी परिवार को बचाने की कोशिश की। लेकिन कोई भी उन्हें नहीं बचा पाया।

घटना शुक्रवार रात 2 बजे झड़ोंन गांव की है। घर में उस समय प्रधान खेम सिंह, पत्नी, बच्चे, उनकी भाभी, भाई के दो बच्चे और उनकी ससुर मौजूद थे। बेड पर गहरी नींद सोए बच्चों समेत 8 लोगों को कुदरती कहर ने मौत की नींद सुला दी। झड़ोंन गांव में हुई इस घटना का भयावह मंजर देख हर किसी की आंखे भर आईं।

ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- होगी नई क्रांति

संबंधित समाचार