अयोध्या : अब शिक्षकों को नहीं लगाने पड़ेंगे बीएसए ऑफिस के चक्कर, इस पोर्टल से होगा सेवा संबंधित काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में मानव संपदा पोर्टल का महत्व बढ़ा दिया गया है। पारदर्शिता को देखते हुए सेवा संबधी समस्त कार्रवाई अब पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित की गयी है। इसी पर ही यह आवेदन सुनिश्चित किये जाएंगे, जिससे कि परिषदीय शिक्षकों को बीएसए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और …

अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में मानव संपदा पोर्टल का महत्व बढ़ा दिया गया है। पारदर्शिता को देखते हुए सेवा संबधी समस्त कार्रवाई अब पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित की गयी है। इसी पर ही यह आवेदन सुनिश्चित किये जाएंगे, जिससे कि परिषदीय शिक्षकों को बीएसए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और बाबुओं के जाल में न फंसना पड़े। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय अध्यापकों को सेवा संबंधी मामलों को निपटाने के लिए कठिन चुनौती का सामना करना पड़ता है।बगैर भेंट पूजा के कोई कार्य संभव नहीं हो पाता है। अब राज्य परियोजना निदेशक की ओर से अब मानव संपदा पोर्टल को बहुआयामी बनाया गया है। पोर्टल से अभी तक शिक्षकों के अवकाश और वेतन भुगतान की कार्रवाई आनलाइन की जा रही है। सामान्य भविष्य निधि से अग्रिम आहरण की व्यवस्था भी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की गयी है।

इसमें पोर्टल के रिक्वेस्ट बेस्ट सर्विस टैब को विकसित किया गया है। इसके तहत आहरण संबंधी आवेदन पत्र अपलोड करेंगे और इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी, बीएसए, वित्त लेखाधिकारी की ओर से आवेदन को अग्रसारित किया जायेगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र भी इसी पोर्टल के माध्यम से जारी हो सकेगा। आवेदक और खंड शिक्षाधिकारी के लागइन पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदर्शित होगा जो कि डाउनलोड किया जा सकेगा। चयन वेतनमान के अलावा प्रोन्नति वेतनमान, नवीन वेतन भुगतान की भी कार्रवाई इसी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की गयी है।

बीएसए ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश मिला है। इसके आधार पर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित करायी गयी है। पहले इन कार्यों को लेकर शिक्षकों को बीएसए दफ्तर के बाबुओं की चिरौरी करनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें –गायिका नय्यारा नूर का हुआ निधन, ‘बुलबुल-ए-पाकिस्तान’ का मिला था सम्मान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज