अयोध्या : पशुधन समृद्धि अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ. राकेश
अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकत्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु विकृति विभाग के डा राकेश कुमार गुप्ता को पशु चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पशुधन प्रहरी चयन मंडल द्वारा पशुधन समृद्धि इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दे कि पशुधन समृद्ध इंडिया …
अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकत्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु विकृति विभाग के डा राकेश कुमार गुप्ता को पशु चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पशुधन प्रहरी चयन मंडल द्वारा पशुधन समृद्धि इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
बता दे कि पशुधन समृद्ध इंडिया एवार्ड से सम्मानित होने वाले डा गुप्ता अयोध्या के एकमात्र पशु चिकित्सक हैं। इस उपलब्धि पर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डा देवाशीष नियोगी, डा कृष्णकांत त्रिपाठी, डा धर्मप्रकाश श्रीवास्तव, डा सत्यव्रत सिंह, डा सोनू जायसवाल ने हर्ष जताया है।
यह भी पढ़ें –अमित शाह सोमवार को भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
