उत्तराखंड: UKSSSC पेपरलीक मामले में बागेश्वर का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को याद कराये थे उत्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में रविवार को एसटीएफ ने बागेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा के शिक्षक जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदीखेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। देखें वीडियो: UKSSSC पेपर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में रविवार को एसटीएफ ने बागेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा के शिक्षक जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदीखेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है।

देखें वीडियो: UKSSSC पेपर लीक मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की दो टूक, सुनिए…

एसटीएफ के अनुसार, पेपर लीक द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि शिक्षक ने अपने इलाके के छात्रों को इकट्ठा कर परीक्षा से एक रात पहले वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया और फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया था। बताते चलें कि अब तक एसटीएफ भाजपा नेता हाकम सिंह समेत 22 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: UKSSSC पेपरलीक मामला: रामनगर का स्टोन क्रशर मालिक गिरफ्तार, आरोपी की काली कमाई जान दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भाजपा नेता हाकम सिंह रावत गिरफ्तार, कई सफेदपोश भी एसटीएफ के निशाने पर

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामले में नप गए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी, पद से हटाए गए

यह भी पढ़ें: देहरादून: लखनऊ में रचा गया था UKSSSC परीक्षा पेपर लीक का खेल

संबंधित समाचार