बिजनौर: जाहरवीर गोगा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस और पीएसी के जवान रहे मुस्तैद,
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। लोक देवता जाहरवीर गोगा की ननिहाल में उनके मंदिर पर लगने वाले मेले में रविवार को दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। दूरदराज से आए कई हजारों श्रद्धालुओं ने गोगा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर …
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। लोक देवता जाहरवीर गोगा की ननिहाल में उनके मंदिर पर लगने वाले मेले में रविवार को दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। दूरदराज से आए कई हजारों श्रद्धालुओं ने गोगा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी के जवान मेले में तैनात रहे। प्राचीन काल में इतिहास प्रसिद्ध राजस्थान के लोक देवता जाहरवीर गोगा का ननिहाल यहां की प्राचीन रियासत सिरसापट्टम में था। राजस्थान के ददरेवा में जन्मे जाहरवीर गोगा की माता बाछल देवी प्राचीन काल में यहां के राजा रहे कुंवरपाल सिंह की पुत्री थीं।
यहां प्रति वर्ष भाद्रपद्र की नवमी एवं दशमी को मेले का आयोजन होता है। गोगा का मंदिर सर्व धर्म के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सभी समुदाय के लोग इनके मंदिर में चादर और प्रसाद चढ़ाने आते हैं।रविवार की शाम को दो दिवसीय मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिलोकपुर मितान सिंह, भाजपा नेता खेल सिंह राजपूत, मेघनाथ सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, खेम सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, छह लोग घायल
