लखनऊ : शासकीय अधिवक्ता की गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी की पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कपूरथला क्षेत्र में गीता वस्त्रालय में खरीदारी करने आए शासकीय अधिवक्ता की गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाशों ने एक अटैची उड़ा ली। बता दें कि उस अटैची में सरकारी दस्तावेज के अलावा 20 हजार रुपये की नकदी भी थी। इसके बाद अधिवक्ता ने अलीगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया …

लखनऊ। राजधानी के कपूरथला क्षेत्र में गीता वस्त्रालय में खरीदारी करने आए शासकीय अधिवक्ता की गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाशों ने एक अटैची उड़ा ली। बता दें कि उस अटैची में सरकारी दस्तावेज के अलावा 20 हजार रुपये की नकदी भी थी। इसके बाद अधिवक्ता ने अलीगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बता दें कि गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के सेक्टर-छह रिवेरा रेजीडेंसी निवासी डॉ. पारितोष सिन्हा शासकीय अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम पर अपने दोस्त मनीष महान के साथ अलीगंज की कपूरथला मार्केट स्थित गीता वस्त्रालय में खरीदारी करने पहुंचे थे।

उन्होंने पीएनबी बैंक के पास गाड़ी पार्क की, जिसके बाद वह दुकान के अंदर चले गए। वापस लौटने के बाद उन्होंने गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ पाया और सीट पर रखी अटैची गायब थी। बताया कि अटैची में सरकारी दस्तावेज के अलावा बीस हजार की नकदी भी थी। अलीगंज थाने के प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ अलीगंज सेक्टर-के निवासिनी ज्योति भार्गव गुरूवार को बाजार से खरीदारी कर घर लौंट रही थीं। उनके घर के नजदीकी एक्टिवा सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल और नकदी थी। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पुलिसकर्मी बन दवा कारोबारी से की टप्पेबाजी, केस दर्ज

संबंधित समाचार