लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव मौर्य के ट्वीट से गरमाई सियासत, यह निकाला जा रहा मतलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगातार नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बीत यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। रविवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर फिर से सियासत में हलचल पैदा कर दी …

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगातार नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बीत यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है।

रविवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर फिर से सियासत में हलचल पैदा कर दी है। केशव प्रसाद ने ट्विट कर लिखा, संगठन सरकार से बड़ा है। केशव के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आहट साफ दिखने लगी है। केशव के ट्वीट से बड़े सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गए हैं। केशव के ट्विट से उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी देने के संकेत निकल रहे हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि यूपी में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। पिछले पांच महीने से नए नाम पर मंथन चल रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम भी चलता रहा है। इनके अलावा ब्राम्हण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुछ लोगों द्वारा समय समय पर चलाया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : शासकीय अधिवक्ता की गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी की पार

संबंधित समाचार