मेरठ : 21 सवारियों संग निकली द्वारकाधीश की शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में रविवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में द्वारकाधीश की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 21 सवारियों के संग बैंडबाजों के साथ निकाली गईं। इसमें बैल गाडियां और अन्य वाहनों पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर रथ सुशोभित किया गया। बता दें कि यह शोभायात्रा शाम चार बजे से आरम्भ हुई। सुरक्षा व्यवस्था …

मेरठ। जिले में रविवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में द्वारकाधीश की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 21 सवारियों के संग बैंडबाजों के साथ निकाली गईं। इसमें बैल गाडियां और अन्य वाहनों पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर रथ सुशोभित किया गया।

बता दें कि यह शोभायात्रा शाम चार बजे से आरम्भ हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। शोभायात्रा के चलते पुलिस ने घंटाघर चौपले से लेकर सराफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार और देहलीगेट में डायवर्जन किया था।

बता दें कि इस शोभायात्रा में 100 से ज्यादा कलाकार देवताओं की वेशभूषा में थे। यह सभी अलग अलग रथ पर सवार थे। इसमें आने जाने वालों को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। शोभायात्रा में झांकियों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी। अलग अलग बैंड की बजती हुई धुन और सजी हुई झांकी सभी का मन मोह रहीं थीं। शोभायात्रा में भक्त भी खूब झूमे। इसमें सराफा बाजार, नील की गली, जोहरी बाजार और आसपास के व्यापारी भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: रायबरेली : श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, आकर्षण बनी मनमोहक झांकियां

संबंधित समाचार