नैनीताल जिले में भिक्षावृत्ति से जुड़े 188 बच्चे चिह्नित, रैली से ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ का संदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। भिक्षा नहीं शिक्षा दें के संदेश के साथ आज हल्द्वानी में पुलिस और बच्चों से जुड़े सरकारी विभागों की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भिक्षा नहीं शिक्षा दें के संदेश के साथ आज हल्द्वानी में पुलिस और बच्चों से जुड़े सरकारी विभागों की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए दो महीने का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल जिले में एक अगस्त से 15 सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें 188 बच्चे चिह्नित हुए हैं। बच्चों के अभिभावकों के साथ काउंसिलिंग हुई है।
एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे चरण में जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरुकता रैली में बाल श्रम अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए ऐसे बच्चों को शिक्षित कर पुनर्वास के लिए आगे आने की अपील की है।
