मुरादाबाद : पुलिस ने सपा नेता शाने आलम को किया गिरफ्तार, तीन नामजद समेत 40 अज्ञात सपाइयों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने के आरोप में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने आलम उर्फ शानू समेत तीन नामजद और 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुगलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सोमवार को गिरफ्तार करके अदालत में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने के आरोप में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने आलम उर्फ शानू समेत तीन नामजद और 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुगलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सोमवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।

रविवार की शाम समाजवादी पार्टी महानगर के आह्वान पर मुगलपुरा क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला गया था। सपाइयों ने गुजरात के बिलकिस बानो केस के आरोपियों को रिहा करने के मामले में विरोध किया था। इस दौरान कई दर्जन सपा कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल और बिलकिस बानो से जुड़े पोस्टर लेकर बड़े जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों से निकल कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। इस मशाल जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी भी की थी। इसकी जानकारी होने पर मुगलपुरा पुलिस ने पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने आलम शानू, तालिब अंसारी और अथर अंसारी सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर अदालत में पेश किया है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर में कल ईको पार्क का लोकार्पण करेंगे रेल मंत्री, तैयारियों में जुटे अधिकारी

संबंधित समाचार