‘ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं’, न्यूयॉर्क की सड़कों पर अल्लू अर्जुन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बड़े एक्टर है, जिनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। फिलहाल वे अपने न्यूयॉर्क दौरे को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो …

मुंबई। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बड़े एक्टर है, जिनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। फिलहाल वे अपने न्यूयॉर्क दौरे को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अमेरिका की गलियों में भारतीय ध्वज तिरंगा को फहराते दिख रहे हैं।

अल्लू अर्जु ने न्यूयॉर्क में फहराया तिरंगा
न्यूयॉर्क शहर में अल्लू अर्जु बिग एपल की सड़कों पर वो निकले। जहां उन्होंने तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ पत्नी स्नेहा भी नजर आईं। इतना ही नहीं न्यूयॉर्क की सड़कों पर जय हिंद और भारत माता के नारे गूंजे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।’

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम पैंट और मैचिंग कोट पहने हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी स्नेहा भी इंडियन लुक में अप्सरा लग रही हैं। इससे पहले उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई। दोनों को फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप भी करते हुए दिखा गया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन भी लिखा। अल्लू अर्जुन ने लिखा कि, ‘न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। बहुत स्पोर्टी जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद एरिक एडम्स। थगेदे ले!

ये भी पढ़ें : रैंप वॉक पर कपिल शर्मा ने दिए ऐसे पाेज, मजेदार अदाओं से जमकर किया इंटरटेनमेंट

संबंधित समाचार