बाराबंकी : ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना दरियाबाद अंतर्गत एक 30 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दरियाबाद के गांव काजिकपुरवा निवासी सुरेंद्र पुत्र राम नारायन अपनी मोटरसाइकिल से भिटरिया चौराहे से गांव की ओर आ …
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना दरियाबाद अंतर्गत एक 30 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दरियाबाद के गांव काजिकपुरवा निवासी सुरेंद्र पुत्र राम नारायन अपनी मोटरसाइकिल से भिटरिया चौराहे से गांव की ओर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों से मिले शिकायती पत्र के आधार पर स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें –भारत-इटली जल्द कर सकते हैं आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता संधि पर दस्तखत
