सफेद बाघों ने लोगों के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख थर्रा जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

White Tiger Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने हमेशा चिड़ियाघर के भी वायरल वीडियो देखें होंगे। जहां सभी जानवरों को बंद करके रखा जाता है। पिंजरे के अंदर की दुनिया अलग ही होती है। जंगल में रहने वाले जानवर और पिंजरे में रहने वाला जानवर दोनों के व्यवहार …

White Tiger Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने हमेशा चिड़ियाघर के भी वायरल वीडियो देखें होंगे। जहां सभी जानवरों को बंद करके रखा जाता है। पिंजरे के अंदर की दुनिया अलग ही होती है। जंगल में रहने वाले जानवर और पिंजरे में रहने वाला जानवर दोनों के व्यवहार में काफी बदलाव हो जाता है।

लेकिन अगर जानवर की तरह इंसान पिंजरे में बंद हो जाए और जानवर उन्हें देख रहे हों। ऐसा कभी नहीं देखने को मिला होगा। इस कड़ी में ऐसा सोशल मीडिया पर जमकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई सारे सफेद बाघ नजर आ रहे हैं और लोग पिंजरे में बंद हैं और वो उन्हें देख रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिंजरें के अंदर इंसान हैं और पिंजरे के बाहर सफेद बाघ हैं। जो लोगों को देख रहे हैं और आनंद रहे हैं।इसमें पिंजरे के ऊपर और नीचे सिर्फ बाघ ही नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में एक ह्यूमन जू देखा जा सकता है। जू जैसा एक बड़ा सा पिंजरा दिखता है उसके अंदर कुछ लोग हैं। लेकिन इस पिजंरे के ऊपर, उसके आसपास कुछ सफेद रंग के रेयर बाघ नजर आ रहे हैं। लोग उनको देख रहे हैं, बाघ पिंजरे के काफी पास चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें- आरोपी ने पुलिस वैन में केक काटकर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

संबंधित समाचार