अयोध्या: सम्मान पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, यूपी बोर्ड परीक्षा में किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन
पूराबाजार/अयोध्या। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने के लिए क्षेत्र के कामता सिंह बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित की गया। जिसमें कॉलेज में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं संस्कृति, आंचल, दिव्यांशी, रीना, सुमन, रुची व शांति को कॉलेज के प्रबंधक भगवान …
पूराबाजार/अयोध्या। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने के लिए क्षेत्र के कामता सिंह बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित की गया। जिसमें कॉलेज में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं संस्कृति, आंचल, दिव्यांशी, रीना, सुमन, रुची व शांति को कॉलेज के प्रबंधक भगवान बक्श सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि आज छात्राओं को शत प्रतिशत शिक्षित करना होगा, ताकि वह आगे चलकर देश व समाज को नई दिशा दे सकें। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ. रफीक अहमद , अश्वनी सिंह, स्नेहलता, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : पशुधन समृद्धि अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ. राकेश
