मथुरा: घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीवी के मरीज, 23 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
अमृत विचार, मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग द्वारा अब घर घर जाकर टीवी (क्षय रोग) के मरीजों को खोजेगा। शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशाएं एवं स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर टीवी के मरीजों की खोजबीन करेंगे और संदिग्ध मरीज की जांच करेंगे। अभियान की सफलता …
अमृत विचार, मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग द्वारा अब घर घर जाकर टीवी (क्षय रोग) के मरीजों को खोजेगा। शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशाएं एवं स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर टीवी के मरीजों की खोजबीन करेंगे और संदिग्ध मरीज की जांच करेंगे।
अभियान की सफलता के लिए सोमवार को जिला क्षय अस्पताल में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, वरिष्ठ टीवी लैब पर्यवेक्षक तथा टीवी हेल्थ विजीटरों की बैठक हुई। बैठक में जिलाक्षय अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने अभियान के दौरान किस तरह कार्य करना है इसकी जानकारी अधीनस्थों को दी।
आयुषमान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सीएचओ को टीवी के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सीएचओ क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग और उन्हें उपचार देंगे। सीएचओ आशाओं के माध्यम से घर घर जाकर मरीजों को खोजने का कार्य करेंगे। वर्तमान में मथुरा में साढ़े छह हजार टीवी के मरीज हैं। इसमें से साढ़े तीन हजार के करीब मथुरा में रह रहे हैं और उनका उपचार चल रहा है। बाकी आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। उनका भी इलाज यहां से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: शासन के निर्देश पर 50 छात्राओं के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू
