शहजादा को करियर की सबसे कर्मशियल फिल्म मानते हैं कार्तिक आर्यन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा को अपने करियर की सबसे कर्मशियल फिल्म मानते हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म शहजादा के सेट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक गुंडों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर कर इसे …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा को अपने करियर की सबसे कर्मशियल फिल्म मानते हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म शहजादा के सेट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक गुंडों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने फोटो शेयर कर इसे अब तक की सबसे कमर्शियल फिल्म बता या है। कार्तिक ने एक्शन सीन की फोटो शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे जैसा इनसोम्नियक इस एपिक क्लाइमेक्स को शूट करने के बाद 10 घंटे तक सोता रहा, जिसे हमने शहजादा के लिए शूट किया है।

यह क्लाइमेक्स एक्शन से भरपूर है। यह मेरे लिए सबसे कठिन, हेक्टिक और फिर से एक नया जोन है। मैं आप लोगों द्वारा इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को आ रही है। मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म आ रही है।

यह भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, ऐक्ट्रस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर पूजा सेरेमनी की शेयर की फोटो

संबंधित समाचार