अयोध्या: कालेज परिसर में ही लगी मिली चाट व फल की दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा लकड़ी चिरवाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था वहीं सोमवार को एक कालेज में चाट – फल आदि के ठेले लगाए जाने का मामला सामने आया है। कालेज प्रशासन की लापरवाही से पूरा परिसर सोमवार को किसी बाजार की तरह नजर आया। इसे लेकर …

बीकापुर/अयोध्या। तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा लकड़ी चिरवाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था वहीं सोमवार को एक कालेज में चाट – फल आदि के ठेले लगाए जाने का मामला सामने आया है। कालेज प्रशासन की लापरवाही से पूरा परिसर सोमवार को किसी बाजार की तरह नजर आया। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की गई है।

विकासखंड क्षेत्र के केकेएडी इंटर कॉलेज मजरूद्दीनपुर के विद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गेट के भीतर परिसर में ठेला दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार दोपहर करीब आधा दर्जन फल, चाउमीन, फास्ट फूड टॉफी आदि के दुकानदारों द्वारा ठेले पर सजा कर अपनी दुकान और अन्य खाद्य वस्तुओं की दुकानें परिसर में लगी मिली।

यह हाल तब है जब शासन और शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर दुकानों के संचालन पर रोक लगाई गई है फिर भी इस तरह विद्यालय खुलने के दौरान गेट के अंदर दुकान लगाया जाना गंभीर मामला है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि आज वह अवकाश पर हैं।

उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने परिसर में दुकानों के लगने को गलत बताया।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: दो सौ अठासी करोड के बजट से होगा मेडिकल कालेज और अस्पताल के ध्वस्तीकरण का कार्य

संबंधित समाचार