अमरोहा : प्रसव को जाते समय प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बेटी को जन्म
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। सीएचसी के गांव भगवानपुर भूड़ निवासी 30 वर्षीया रीना पत्नी किशन सिंह को सोमवार प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही धनौरा रोड पर गांव सकरथली के पास एंबुलेंस में उसे पीड़ा होने लगी। चालक सुरेंद्र सिंह व ईएमटी सुखवीर सिंह ने एंबुलेंस सड़क …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। सीएचसी के गांव भगवानपुर भूड़ निवासी 30 वर्षीया रीना पत्नी किशन सिंह को सोमवार प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही धनौरा रोड पर गांव सकरथली के पास एंबुलेंस में उसे पीड़ा होने लगी।
चालक सुरेंद्र सिंह व ईएमटी सुखवीर सिंह ने एंबुलेंस सड़क किनारे लगा दी। जिसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने गांव की आशा सुमन देवी के सहयोग से एंबुलेंस में ही डिलीवरी करा दी। डिलीवरी होने के बाद दोनों को गजरौला सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। साथ ही उन्हें भर्ती कर लिया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बीएमबीएल जैन सेवा न्यास ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को किया सम्मानित
