बरेली: खाली प्लाट और सड़क पर कूड़ा डालना पड़ेगा महंगा, कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में सफाई व्यवस्था से नगर आयुक्त संतुष्ट नहीं है। सोमवार को सुबह वह भ्रमण पर निकलीं तो बाजारों में गंदगी मिली। फेरी वाले और दुकानदार दुकानों से निकले कूड़े को सड़क पर ही डाले दे रहे हैं। इससे गंदगी ज्यादा दिखी है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ा पत्र लिखा है …

बरेली, अमृत विचार। शहर में सफाई व्यवस्था से नगर आयुक्त संतुष्ट नहीं है। सोमवार को सुबह वह भ्रमण पर निकलीं तो बाजारों में गंदगी मिली। फेरी वाले और दुकानदार दुकानों से निकले कूड़े को सड़क पर ही डाले दे रहे हैं। इससे गंदगी ज्यादा दिखी है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ा पत्र लिखा है और 1 बजे तक सफाई के सभी जोन के अफसरों से रिपोर्ट मांगी है।

इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों के लिए दो अलग अलग पत्र जारी कर कहा सार्वजनिक स्थानों व नालियों में गोबर डालने वाले, खाली प्लाटों में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की जाए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने पहला पत्र दोपहर को जारी करते हुए कहा कि नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स सोमवार को सुबह भ्रमण पर निकली थीं। बाजार में उन्हें फेरी वालों फेंका गया और दुकानों से निकला कूड़ा सड़क और नालियों में मिला है। नालियों में कूड़ा मिलने से पानी का प्रवाह रुका मिला है।

इस पर नाराजगी व्यक्त की गई है। डा. अशोक ने अपने आदेश में सभी मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षकों से कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर खाली प्लाटों, नाले नालियों,सार्वजनिक स्थलों पर डेयरी का गोबर डालने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्रवाई करें।

अपने दूसरे पत्र में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को क्लस्टर अधिकारी नामित करते हुए हर दिन कराए गए कार्यों की आख्या मांगी है। यह भी कहा है हर रोज दोपहर 1 बजे कार्यालय आकर आख्या दें ताकि उन्हें एकत्र कर नगर आयुक्त तक पहुंचाया जा सके। चेतावनी भी दी जो कार्यालय आकर आख्या नहीं देगा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  बरेली: शिक्षकों का बायोमेट्रिक हाजिरी से ही अब तैयार होगा वेतन, आदेश जारी

संबंधित समाचार