आज का राशिफल। 23 अगस्त, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपकी कार्य कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें। सहकर्मी आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वृष आज राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिए। उधार चुकाने के लिए …

मेष

आज आपकी कार्य कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें। सहकर्मी आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिए। उधार चुकाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत में कमी न करें। जल्दबाज़ी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

मिथुन

आज ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करेंगे। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शान्तिपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

कर्क

आज परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। रक्तपित्त से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मन में हीन भावना पनप सकती है। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी करने से बचें।

सिंह

आज बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामान की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

कन्या

आज प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पुनर्विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।

तुला

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नए संबंधों को लेकर परेशानी होगी। सन्तान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें। टीमवर्क के माध्यम से गम्भीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का भाव रहेगा।

वृश्चिक

आज अजनबी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सन्तान से अपना व्यवहार अच्छा रखें। गिरने या चोट लगने की संभावना है।

धनु

आज आपको नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की संभावना है। भोग-विलास का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा।

मकर

आज अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नए साझेदार बन सकते हैं। कला और संगीत के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ

आज सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के विवादों में आपको नहीं फंसना चाहिए। बच्चों की परवरिश पर आपको ध्यान रखना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।

मीन

आज किसी भी कार्य में ठीक तरह से काम करने में मुश्किल होगी। कब्ज और वायुविकार के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।