बरेली: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर युवक ने तोड़ा रिश्ता, युवती ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर युवक ने युवती को फोन कर रिस्ता तोड़ने की धमकी दे डाली। युवती ने आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के भूड़ पटे की बजरिया निवासी 18 …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर युवक ने युवती को फोन कर रिस्ता तोड़ने की धमकी दे डाली। युवती ने आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रेम नगर क्षेत्र के भूड़ पटे की बजरिया निवासी 18 वर्षीय मिलन के पिता धर्मवीर ने बताया कि 8 महीने पहले अपनी बेटी की शादी का रिश्ता पक्का बिचपुरी की रहने वाले मोनू पुत्र लालता प्रसाद से तय किया था। 2 महीने पहले बनखंडी नाथ मंदिर में गोद भराई की रस्म को पूरा किया था। उसके बाद मिलन और मोनू में फोन पर बातें शुरू हो गईं।

मोनू ने मिलन को फोन कर कार की डिमांड रख दी और कहा अगर कार नहीं देंगे तो वह शादी नहीं करेगा। मिलन ने इस बात से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन दिन बाद मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले गांव के ही लोगों से हुआ था मामूली विवाद

संबंधित समाचार