मुख्तार अंसारी पर ED का बड़ा एक्शन, ससुर और साले समेत कई लोगों को भेजा नोटिस
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता चला जा रहा है। ईडी ने बीते दिनों में अंसारी के कई कब्जों पर छापेमारी की साथ ही उनकी पत्नी समेत कई रिशतेदारों को ईडी ने को नोटिस भेंजा है। उसी में ईडी ने अब मुख्तार अंसारी के ससुर जमशेद रजा, और साले आतिफ रजा …
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता चला जा रहा है। ईडी ने बीते दिनों में अंसारी के कई कब्जों पर छापेमारी की साथ ही उनकी पत्नी समेत कई रिशतेदारों को ईडी ने को नोटिस भेंजा है। उसी में ईडी ने अब मुख्तार अंसारी के ससुर जमशेद रजा, और साले आतिफ रजा और लखनऊ (Lucknow) के प्रॉपर्टी डीलर शादाब को नोटिस भेजा है। ईडी शिकंजा लगातार मुख्तार पर कसता जा रहा हैं।
आपको बतादें कि ईडी की प्रयागराज की टीम ने बयान दर्ज करने के लिए मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों को नोटिस भेजा है। इससे पहले भी हाल ही में ईडी ने मुख्तार अंसारी के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ईडी को करोड़ों के लेनदेन का पता चला है। जिसके बाद एक्शन लेते हुए ईडी ने कार्रवाई से पूर्व पक्ष रखने के लिए इन लोगों को नोटिस जारी किया है। अब जल्द ही ईडी के प्रयागराज दफ्तर में इनसे पूछताछ हो सकती है।
आपको बतादें कि ईडी की छापेमारी में मुख्तार अंसारी और करीबियों की 100 बेनामी संपत्तियां पता चली है। तब ईडी ने मुख्तार और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर की छापेमारी की थी। ईडी की ये कार्रवाई लखनऊ, दिल्ली, गाजीपुर और मऊ समेत कुल 11 ठिकानों पर हुई थी। छापेमारी में कई संदिग्ध कागजात और अन्य जानकारियां भी मिलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद बताया गया कि ईडी ने छापेमारी की जद में आए सभी लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
