राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अयोध्या से चुनी गईं निवेदिता उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मिल्कीपुर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय कर्मडांडा की प्रधानाध्यापिका निवेदिता उपाध्याय को राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता के लिए जिले से चुना गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद की ओर से किया गया था। जिसमें जनपद अयोध्या से कहानी प्रस्तुतीकरण के लिए श्रीमती उपाध्याय का चयन किया गया है। प्राध्यापिका …

अयोध्या। मिल्कीपुर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय कर्मडांडा की प्रधानाध्यापिका निवेदिता उपाध्याय को राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता के लिए जिले से चुना गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद की ओर से किया गया था। जिसमें जनपद अयोध्या से कहानी प्रस्तुतीकरण के लिए श्रीमती उपाध्याय का चयन किया गया है।

प्राध्यापिका को आगामी 30 अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। राज्य भर से चयनित शिक्षकों में से निवेदिता उपाध्याय द्वारा 20 मार्च 2021 को लखनऊ में परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जिले से प्रधानाध्यापिका का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत यह चयन किया गया है। बता दें कि प्रधानाध्यापिका द्वारा स्कूल में निरंतर बच्चों से अनेक गतिविधियां कराई जाती है। श्रीमती उपाध्याय ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है।

पढ़ें-लखनऊ : माध्यमिक स्कूलों में राज्यस्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का होगा आयोजन, जानिये क्या हैं नियम

संबंधित समाचार