बरेली: आर्मी की वर्दी पहन कर घूमने वाले संदिग्ध को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फर्जी आर्मी मैन बनकर अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।उसके पास से भारत सरकार रक्षा मंत्रालय का पहचान पत्र भी मिला है। उसके खिलाफ थाने में पहले से दहेज का मुकदमा दर्ज है।पहचान पत्र की जांच होने के बाद उसके खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। फर्जी आर्मी मैन बनकर अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।उसके पास से भारत सरकार रक्षा मंत्रालय का पहचान पत्र भी मिला है। उसके खिलाफ थाने में पहले से दहेज का मुकदमा दर्ज है।पहचान पत्र की जांच होने के बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा और बढ़ा दी जाएगी।

सोमवार को इंटेलिजेंस विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है सुनील यादव उर्फ शिवा निवासी फिरोजाबाद 2017-18 में देहरादून में एनसीसी कैंप में रसोईये का काम करता था। इस बीच लोगों को टशन दिखाने के लिए उसने आर्मी वर्दी में सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट करना शुरू कर दी।

इस बीच उसे आर्मी मैन समझ कर कई युवतियां अपना दिल दे बैठीं। उसने कैंट में रहने वाली एक युवती को अपने जाल में फंसा कर शादी कर ली। पत्नी से विवाद होने पर उसके खिलाफ थाना कैंट में दहेज का मुकदमा दर्ज हो गया। वहीं, शिवा का फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आर्मी कैंप की रील व वर्दी में बनी वीडियों शेयर करना जारी रहा।

जिसको लेकर मिलिट्री खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। उसको छह-सात महीने से खुफिया विभाग को तलाश थी। सोमवार को जब युवक कैंट में चल रहे मुकदमें की तारीख पर आया तो उसे मिलिट्री खुफिया विभाग ने धर दबोचा। उसके पास से दो आधार कार्ड, आर्मी का पहचान पत्र आदि सामान बरामद हुआ है। थाना कैंट पुलिस ने उसके आर्मी पहचान पत्र को जांच के लिए देहरादून भेजा है। उसके बाद उस पर धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाकियू के मीडिया प्रभारी की जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा, सीओ को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार