हरदोई: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी बैंक में धरना शुरू
हरदोई। न्यू सिविल लाइन स्थित हरदोई जिला सहकारी बैंक लि०के प्रधान कार्यालय पर को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन यूनिट हरदोई के आवाहन पर बैंक कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू किया। इस मौके पर यूनियन के मंत्री आलोक कुमार चन्देल ने कहा यदि कर्मचारियों की मांगे शीघ्र नहीं मानी गयी तो कर्मचारी …
हरदोई। न्यू सिविल लाइन स्थित हरदोई जिला सहकारी बैंक लि०के प्रधान कार्यालय पर को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन यूनिट हरदोई के आवाहन पर बैंक कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू किया।
इस मौके पर यूनियन के मंत्री आलोक कुमार चन्देल ने कहा यदि कर्मचारियों की मांगे शीघ्र नहीं मानी गयी तो कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने पर विवश होंगे। हमारी प्रमुख,मांग है कि नये लाइसेन्स प्राप्त 16 जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों को भी आयुक्त एवं निबंधक के वेतनमान पुनरीक्षण परिपत्र संख्या 69 के अनुसार वेतन की सुविधा दी जाए।
प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराकर कड़ी कार्रवाही की जाए। चीनी मिलों को नियमों, अधिनियमों नाबार्ड विभाग तथा सामान्य बैंकिंग के नियमों का उल्लघन कर बैंकों द्वारा वित्तपोषण करने की जाँच कराई जाये।
धरना प्रदर्शन में अरविन्द कुमार सिंह, दिग्विजय प्रसाद, गीता सिंह, दीपक शुक्ला निकेश कुमार, मदन गोपाल दीक्षित, राजेन्द्र कुमार, विजय पाल सिंह विकास कुमार, गामा यादव, शिवकुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-भीमताल: बीमा कंपनियों ने की धोखाधड़ी, काश्तकारों ने किया धरना प्रदर्शन शुरू
