भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध की नगरी गया के विष्णुपद …

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध की नगरी गया के विष्णुपद मंदिर में अपने साथ मुस्लिम समुदाय से आने वाले मंत्री को लेकर गए जबकि उन्हें पता है कि मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे मे पूछा कि क्या आप मक्का जाएंगे या आपको केवल हिंदुओ को अपमानित करना पसंद है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर धर्मस्थल के कुछ नियम होते हैं, जैसे मक्का में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है वैसे ही गया में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

जायसवाल ने कहा कि यह शुरू से चली आ रही परम्परा है। मंदिर के बाहर ही यह निर्देश लिखा हुआ है। मुख्यमंत्री कुमार भी कई बार गया के मंदिर में जा चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं को अपमानित करने लिए मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी को मंदिर में प्रवेश कराया।

ये भी पढ़ें- Anna Mani Google Doodle: कौन हैं अन्ना मणि? जिनके लिए आज गूगल ने बनाया डूडल

संबंधित समाचार