दिल्ली में शराब नीति पर संग्राम जारी, संजय सिंह ने कहा- ऑपरेशन लोटस बन गया ऑपरेशन बोगस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब नीति मामले पर संग्राम छिड़ा हुआ है। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय ने कहा कि, बीजेपी कल से रो रही है कि उनका ऑपरेशन लोटस दिल्ली में ऑपरेशन बोगस बन गया। वहीं संजय सिंह ने बीजेपी के खिलाफ अपना कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि, उनके ऑपरेशन लोटस को …

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब नीति मामले पर संग्राम छिड़ा हुआ है। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय ने कहा कि, बीजेपी कल से रो रही है कि उनका ऑपरेशन लोटस दिल्ली में ऑपरेशन बोगस बन गया। वहीं संजय सिंह ने बीजेपी के खिलाफ अपना कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि, उनके ऑपरेशन लोटस को मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ने सरासर फेल कर दिया।

साथ ही संजय सिंह ने कहा बीजेपी ने जो शिंदे के साथ मिलकर किया उसी कार्य को सिसोदिया के साथ करने की कोशिश की गई जिसे सिसोदिया ने फेल कर दिया। इस षडयंत्र में जीत ना मिलने पर अब पूरी पार्टी रो रही है। संजय सिंह ने आगे कहा, तमाम राज्यों में चली इस चाल को दिल्ली में आजमाने की कोशिश की गई लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली और इनका ऑपरेशन लोटस ऑपरेशन बोगस बन गया।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

 

संबंधित समाचार