बहराइच: एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, अराजक तत्वों पर नजर रखने के थानेदारों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने हुजूरपुर और कैसरगंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति के लिए पैदल गश्त करें। साथ अराजक तत्वों पर सतर्क रहकर कार्यवाई करें। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी हुजूरपुर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, अभिलेख के रख रखाव और शस्त्रागार …

बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने हुजूरपुर और कैसरगंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति के लिए पैदल गश्त करें। साथ अराजक तत्वों पर सतर्क रहकर कार्यवाई करें।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी हुजूरपुर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, अभिलेख के रख रखाव और शस्त्रागार की जांच की। एसपी ने सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी रानीपुर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां भी बैरक, सफाई व्यवस्था और अन्य संसाधनों की जांच की। एसपी ने कहा कि आईजीआरएस की लंबित शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पैदल मार्च करें।

एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखें। साथ ही उनके विरुद्ध कार्यवाई करें। इस दौरान थानाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष हुजुरपुर, उप निरीक्षक, दीवान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: थानों में हुआ समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार