उन्नाव : आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, निलंबित पुलिसकर्मी गिरफ्तार, चलेगा मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। सोमवार को बांगरमऊ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो कल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ । इस वायरल हुए वीडियो में पुलिस कर्मी एक महिला के साथ रोमांस करता हुआ दिख रहा है । पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया …

उन्नाव, अमृत विचार। सोमवार को बांगरमऊ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो कल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ । इस वायरल हुए वीडियो में पुलिस कर्मी एक महिला के साथ रोमांस करता हुआ दिख रहा है । पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का वीडियो महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वायरल हुआ था, एसपी ने वीडियो संज्ञान में आते ही मुख्य आरक्षी को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। उन्नाव दौरे पर आईं आईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़िता से मुलाकात कर मामला जाना और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए ।

आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला की वायरल वीडियो मुख्य आरक्षी की गंगाघाट कोतवाली में तैनाती के समय का है, पता चला की पीड़िता का किसी कम्प्लेन को लेकर मुख्य आरक्षी के सम्पर्क में आई, इसके बाद मुख्य आरक्षी पीड़ित महिला का शारिरिक शोषण का प्रयास करता रहा । आईजी ने बताया की पीड़िता से हमारे और एसपी द्वारा भी बात की गई है । आईजी ने बताया की वायरल वीडियो के आधार पर तहरीर लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है । आईजी ने बताया की किसी भी पुलिसकर्मी के द्वारा इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

आपको बता दें उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात दीप चंद गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में दीप चंद गौतम एक महिला के साथ में रंगरेलियां मनाते हुए साफ दिख रहे हैं । हालांकि यह महिला कौन है इसका अभी पता नहीं चल पाया है । वहीं सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 2-3 साल पुराना है, जो कल वायरल हुआ है । वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है, वहीं इसके साथ ही पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी है ।

यह भी पढ़ें –रायबरेली: कोटेदार के विरुद्ध तहसील में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

संबंधित समाचार