सालभर बाद हल्द्वानी में मिला खोया बेटा तो आंध्र प्रदेश से दौड़े चले आए मां-बाप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी भी मां-बाप के लिए उसकी औलाद बड़े मायने रखती है। ऐसे में अगर जवान बेटा घर से लापता हो जाए तो मां बाप और परिवार की मनोदशा और पीड़ा को समझा जा सकता है। पुत्र वियोग की ऐसी ही पीड़ा से आंध्रप्रदेश के गांव अनाकापल्ली जिला चित्तूर निवासी चामुंडी और रतनमा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी भी मां-बाप के लिए उसकी औलाद बड़े मायने रखती है। ऐसे में अगर जवान बेटा घर से लापता हो जाए तो मां बाप और परिवार की मनोदशा और पीड़ा को समझा जा सकता है। पुत्र वियोग की ऐसी ही पीड़ा से आंध्रप्रदेश के गांव अनाकापल्ली जिला चित्तूर निवासी चामुंडी और रतनमा का सामना हुआ। लेकिन साल भर बाद आज हल्द्वानी में जब खोया बेटा शेखर सकुशल मिला तो आंध्रप्रदेश निवासी पिता चामुंडी और मां रतनमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

शेखर और उसके माता पिता के साथ समाजसेवी योगेश जोशी।

दरअसल करीब आठ महीने पहले हल्द्वानी के समाजसेवी योगेश जोशी को काठगोदाम क्षेत्र में सड़क किनारे विक्षिप्त अवस्था में एक युवक बैठा दिखा था। युवक की दाड़ी बड़ी हुई थी और कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। ऐसे में योगेश ने सामाजिक फर्ज निभाते हुए युवक को सेवा केंद्र में भर्ती कराया। जहां वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. गणेश मेवाड़ी की देखरेख में उपचार के बाद युवक की हालत में कुछ सुधार हुआ। जिसके बाद युवक ने पूछताछ में अपने और परिवार की जानकारी दी। जिसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने आंध्रप्रदेश पुलिस से संपर्क कर युवक के माता पिता को खोज निकाला। आज हल्द्वानी में करीब एक साल से खोए हुए बैठे को पाकर माता पिता और भाई की आंखें खुशी से भर उठीं। इस दौरान हर किसी से समाजसेवी के प्रयासों की सराहना की।

संबंधित समाचार