सूरत में दो नाबालिग लड़कों का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अमरोली क्षेत्र में शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके नौ साल के पुत्र काे कोई अज्ञात व्यक्ति लालच, बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गया है। इसी तरह अडाजण …

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अमरोली क्षेत्र में शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके नौ साल के पुत्र काे कोई अज्ञात व्यक्ति लालच, बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गया है। इसी तरह अडाजण क्षेत्र में भी एक 16 साल के लड़के का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण करके ले जाने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जे.पी. नड्डा ने निंदा की

संबंधित समाचार