दागी मंत्रियों को प्रधानमंत्री कब तक बचाते रहेंगे: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सत्ता के संरक्षण के …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सत्ता के संरक्षण के नशे का असर देखिए : गृह राज्य मंत्री एक के बाद एक किसानों को अपमानित करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। लखीमपुर किसान नरसंहार के पहले भी इन्होंने किसानों को धमकाया था।’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘प्रधानमंत्री जी, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे? कब तक इनकी बदजुबानी को हौसला देते रहेंगे?’

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे की कथित संलिप्तता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे ‘टेनी’ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश सिंह टिकैत को ‘दो कौड़ी का’ बताते हुए नजर आ रहे हैं। तिकोनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में किसानों ने गत बृहस्पतिवार को सुबह से राजापुर मंडी समिति परिसर में 75 घंटे लंबा धरना आयोजित किया था। इसमें राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- कानूनी रूप से विवाहित जोड़े को एक-दूसरे के साथ से वंचित नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाईकोर्ट

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार