स्वास्थ्य विभाग के अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव, सीएमओ दफ्तर सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के सीएमओ कार्यालय में अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कोरोना टास्क फोर्स में शामिल है। सोमवार को अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर समेत 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है। वहीं दूसरों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के सीएमओ कार्यालय में अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कोरोना टास्क फोर्स में शामिल है। सोमवार को अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर समेत 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है।

वहीं दूसरों की सेहत का ध्यान रखने वाला स्वास्थ विभाग ही कोरोना संक्रमित हो रहा है इससे विभागीय अफसरों में हड़कंप मचा है।

सीएमओ कार्यालय में अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर का शनिवार को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही डीएम राकेश कुमार सिंह सीएमओ कार्यालय गए थे।

 

 

 

संबंधित समाचार