अयोध्या: सीएचसी-पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश
अयोध्या। चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने दो सामुदायिक व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर और जन मुखी …
अयोध्या। चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने दो सामुदायिक व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा।
उन्होंने उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर और जन मुखी बनाने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सलय परिसर में आवास व स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा, मवई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी, चिकित्सक और स्टॉफ को निर्देशित किया कि वे समय से चिकित्सालय में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यदि रात्रि निवास कोई नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या कैंट स्टेशन का भी होगा कायाकल्प, यात्री सुविधा समिति की टीम ने स्टेशन का किया निरीक्षण
