ललितपुर: सड़क हादसे में सपा नेता की पत्नी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ नेता की पत्नी की मंगलवार को बाइक से गिरकर मौंत हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को बताया कि मोहल्ला तालबपुरा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा की पत्नी रामकली विश्वकर्मा (58 वर्ष) रक्षाबन्धन …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ नेता की पत्नी की मंगलवार को बाइक से गिरकर मौंत हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को बताया कि मोहल्ला तालबपुरा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा की पत्नी रामकली विश्वकर्मा (58 वर्ष) रक्षाबन्धन पर्व पर अपने मायके जखौरा गयी थीं।

वह अपने भाई के साथ बाइक से ललितपुर लौट रही थीं। तभी कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम दैलवारा और अंधियारी के बीच में ढाबे के निकट अचानक वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गईं। उनका भाई एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसे में कॉलेज की दो छात्राओं समेत वैन चालक की मौत, सात छात्राएं जख्मी

संबंधित समाचार