बरेली: डॉक्टरों की वायरल चैट की जांच को पहुंची निदेशक की टीम, अफसरों के फूले हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डॉक्टरों की वायरल चैट के मामले में मंगलवार को शासन की टीम अचानक जांच के लिए पहुंच गई। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की जांच के लिए निदेशक के नेतृत्व में दो अपर निदेशक और एक संयुक्त निदेशक की टीम पहुंची। वायरल चैट में डॉक्टरों ने ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए …

बरेली, अमृत विचार। डॉक्टरों की वायरल चैट के मामले में मंगलवार को शासन की टीम अचानक जांच के लिए पहुंच गई। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की जांच के लिए निदेशक के नेतृत्व में दो अपर निदेशक और एक संयुक्त निदेशक की टीम पहुंची।

वायरल चैट में डॉक्टरों ने ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए चल रहे सुविधा शुल्क के खेल को उजागर किया है। मामला जब सुर्खियां बना तो इसकी भनक शासन तक पहुंची गई। टीम के आने की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगी तो सभी अपने काम काज में जुट गए लेकिन टीम सीएमओ कार्यालय न आकर सीधे क्यारा सीएचसी पहुंची।

हालांकि व्हाट्सएप ग्रुप में जो चैट डॉक्टरों की ओर से की गई थी इसमें क्यारा सीएचसी प्रभारी भी शामिल थे। उनसे मामले से संबंधित करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई जिसके बाद टीम अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यानि एडी हेल्थ के यहां पहुंची। यहां मझगवां के डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

दागी अफसर चुप्प, अब होगी कार्रवाई
मामला उजागर होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित डॉक्टरों को बुलाकर मामले का रफा-दफा करने में जुट गए थे, लेकिन मंगलवार को पहुंची शासन की टीम ने दागी अफसरों की मंशा पर पानी फेर दिया। हालांकि शासन की टीम ने क्या जांच की इस संबंध में जानकारी देने से ही अफसर कतरा रहे हैं।

शासन से निदेशक की टीम यहां जांच के लिए आई है। टीम ने क्या जांच की इसकी जानकारी नहीं हैडॉ. दीपक ओहरी, एडी हेल्थ।

यह भी पढ़ें- बरेली: 27 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार