लखनऊ: तबादले के विरोध में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने फिर घेरा निदेशालय
लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक व वरिष्ठ सहायकों ने तबादले के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर बेसिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय का घेराव किया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन की ओर से इस बार शिक्षा महानिदेशक के विरोध में नारेबाजी भी गई। कर्मचारियों ने कहा उनके तबादले की प्रक्रिया …
लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक व वरिष्ठ सहायकों ने तबादले के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर बेसिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय का घेराव किया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन की ओर से इस बार शिक्षा महानिदेशक के विरोध में नारेबाजी भी गई। कर्मचारियों ने कहा उनके तबादले की प्रक्रिया में सारे नियमों को दरकिनार किया गया। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक जो गलत तबादले किए गये उनको निरस्त किया जाये।
वहीं बाबुओं की नाराजगी के देखते शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर तीन दिनों में समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि धरने को 10 दिनों के लिए एक बार फिर स्थगित किया गया है, यदि उनकी बात नहीं मानी जाती है तो फिर से वह निदेशालय का घेराव करेंगे।
130 तबादलों का हो चुका है संशोधन
वहीं अधिकारियों ने बताया कि 130 गड़बड़ तबादलों को संशोधित कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने इनके संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही तबादलों में गड़बड़ी की गाज कार्रवाई से जुड़े बाबुओं पर गिराई गई है। निदेशालय स्तर के बाबुओं के अलावा विभिन्न जिलों से गलत सूचना भेजने वाले बाबुओं को निलंबित गया है।
यह भी पढ़ें:-यूपी: शिक्षा विभाग में 124 लिपिकों के तबादले में मिली विसंगित, जांच अधिकारी ने सौंपी रिपोर्ट
