बरेली: गांव के दबंगों ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव के दबंग लोगों ने घर में रात में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। वहीं दबंग लोगों ने परिवार के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित की गर्भवती भाभी पुष्पा के साथ मारपीट करने से उसके गर्भस्थ शिशु …

बरेली, अमृत विचार। गांव के दबंग लोगों ने घर में रात में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। वहीं दबंग लोगों ने परिवार के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित की गर्भवती भाभी पुष्पा के साथ मारपीट करने से उसके गर्भस्थ शिशु की गर्भ में मौत हो गई। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

ग्राम कटैया आत्माराम थाना क्योलड़िया निवासी महिला का आरोप है आठ अगस्त की रात गांव में रहने वाले दबंग बुरी नीयत से उस के घर में घुस आए और उसको पकड़ लिया जब वह चीखी चिल्लाई तो घर के सभी लोग दौड़कर आ गये। जब घर के लोगों ने दबंगों से महिला को छुड़ाने की कोशिश की तब उन्होंने गाली गलौज करते हुए उसके परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान  महिला की गर्भवती भाभी भी घायल हो गई और उसे गर्भपात हो गया। वहीं आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूल के गेट से 3 छात्राओं के किडनैपिंग के प्रयास को SSP ने बताया फर्जी, बोले- अफवाह न फैलाएं

 

संबंधित समाचार