बरेली: बाथरूम में लटका मिला शख्स का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव बाहिमपुर में एक शख्स का शव बाथरूम में लटका मिला है। सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जांच पड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शख्स का कल शाम …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव बाहिमपुर में एक शख्स का शव बाथरूम में लटका मिला है। सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जांच पड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शख्स का कल शाम मां से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद भी हुआ था। बता दें मां उससे अलग रहती हैं। वहीं शख्स की पत्नी ने हत्या का शक जताया है। लेकिन पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बता दें मृतक के एक तीन साल की बेटी है। पिछले काफी समय से परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: गांव के दबंगों ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार