पीलीभीत: एसपी ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, छह थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल के लगाए जा रहे कयास सही साबित हुए। स्वतंत्रता दिवस के बाद से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एसपी दिनेश कुमार पी ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई। अंडर ट्रांसफर चल रहे शहर के दोनों कोतवाल को पुलिस लाइन में …

पीलीभीत, अमृत विचार। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल के लगाए जा रहे कयास सही साबित हुए। स्वतंत्रता दिवस के बाद से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एसपी दिनेश कुमार पी ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई। अंडर ट्रांसफर चल रहे शहर के दोनों कोतवाल को पुलिस लाइन में आमद कराने के बाद रिलीव कर दिया गया है। वहीं, कुल छह थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह का मुरादाबाद जोन तबादला हो गया था, जबकि सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह बरेली स्थानांतरित किए गए थे। मगर, सावन, मुहर्रम, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। अब त्योहार निपटने के बाद इन दोनों इंस्पेक्टरों को नियमानुसार पहले पुलिस लाइन भेजा गया। फिर उन्हें रिलीव कर दिया गया है। शाम को कोतवाली में साथी पुलिसकर्मियों ने विदाई दी। इनके स्थान पर नरेश कुमार त्यागी को सदर कोतवाल बनाया गया है। अभी तक वह बीसलपुर कोतवाली में बतौर प्रभारी कार्यभार संभाले हुए थे। बीते कुछ दिनों से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। ऐसे में दूसरे स्थान पर तैनाती किए जाने की चर्चाएं बढ़ गई थी।

वहीं, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को दियोरियाकलां से हटकार सुनगढ़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह सदर कोतवाल भी रह चुके हैं। यहां पर उनका व्यापारी नेता से कुछ विवाद होने पर हटा दिया गया था। इसके अलावा प्रवीण कुमार को बीसलपुर कोतवाल बनाया गया। माधोटांडा थाने से बीते दिनों हटाए गए राम सेवक सिंह भी चार्ज पाने में कामयाब रहे। उन्हें दियोरियाकलां कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। मनोज कुमार मिश्रा को नेपाल बार्डर से सटे हजारा थाने का प्रभारी बनाया है।

अभी तक वह खकरा पुलिस चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात थे। वहीं हजारा इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा को अपराध शाखा भेज दिया है। इसके अलावा एसओ न्यूरिया मनोज कुमार अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। अफसरों की कसौटी पर खरा न उतरने पर उन्हें हटाकर एसएसआई माधोटांडा बनाया है। रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार का कद बढ़ाते हुए उन्हें बतौर एसओ न्यूरिया तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: HDFC बैंक के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को संदिग्ध समझ दौड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार