बहराइच: भाकियू के किसानों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नानपारा नगर में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी तहसील में धरने में बैठ गए। सभी का कहना है कि पुलिस अराधियो को अपराध करने का छूट दे रही है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानु …

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नानपारा नगर में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी तहसील में धरने में बैठ गए। सभी का कहना है कि पुलिस अराधियो को अपराध करने का छूट दे रही है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के लोग बुधवार से प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने से पूर्व तहसील, रेलवे स्टेशन से होते हुए कोतवाली नानपारा से तहसील प्रांगण तक लोग जब तक जेल में चना रहेगा ,तब तक आना जाना रहेगा और जो अधिकारी न्यायी है, वही हमारा भाई है के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

धरने में भाकियू भानु संगठन के अध्यक्ष पतिराम ने बताया की नानपारा कोतवाली व रूपईडीहा थाना तथा बाबागंज में अपराधियों को अपराध करने के लिए खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन द्वारा किसानों और आम जनता का संगठन के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा या प्रशासनिक उत्पीड़न नहीं किए जाने को सरकार ने पूर्ण समर्थन दिया था परंतु जनपद बहराइच की पुलिसिंग व्यवस्था निरंकुश हो चुकी है।

जिले में संगठन के कार्यकर्ता व आमजन का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान यूनियन भानु संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अवगत कराए जाने के बाद उनके आदेश अनुसार जनपद बहराइच के तहसील नानपारा मुख्यालय पर 22 अगस्त से मांग ना पूरी होने तक धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें कोतवाली नानपारा व चौकी बाबागंज का घेराव प्रदर्शन का कार्यक्रम नियोजित है।

नानपारा कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिसवारा निवासी संगठन के जिला प्रभारी दधीच कुमार श्रीवास्तव के ऊपर उसी गांव के अराजक विजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस से मिलीभगत कर एक मनगढ़ंत घटना बना कर फर्जी मुकदमा कायम कराया गया।

सभी ने मुकदमा वापस हो तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।दूसरा मुकदमा जमुना ही निवासी जिला सचिव सिपाही लाल वर्मा के पुत्र प्रमोद कुमार वर्मा से देशराज ने विदेश में नौकरी के लिए कंफर्म वीजा देने का नाम पर ₹120000 लिया गया था।

लेकिन थाना नानपारा में एसआई धनी शंकर सहाय द्वारा पैसे वापस न करने की बात कही गई, उसके बावजूद पुलिस ने विपक्षी से सांठगांठ कर एक मुकदमा पंजीकृत कर दिया। रुपईडीहा में ग्राम भवानीपुर निवासी रामगोपाल जो संगठन के जिला संगठन मंत्री हैं, उनके गांव में वसीम नसीम उर्फ पुलिस वाला पुत्र गण सिकंदर तथा उसकी मां सलमा के द्वारा बेवजह रामगोपाल उपयोग के घर में घुसकर मारपीट किया गया था।

पीड़ित के द्वारा चौकी प्रभारी को दूरसंचार से बताया गया एवं संगठन के माध्यम से चौकी प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। चौकी प्रभारी रामकेश व कांस्टेबल के द्वारा संगठन का टोपी, बिल्ला निकाल कर फेंक दिया गया संगठन के लोगों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया हवालात में बंद करने की धमकी दी गई।

यह सारी घटना भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव को अवगत कराया गया था। जिला आला अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आपका कार्य पूर्ण रूप से किया जाएगा पर अभी तक मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है। जिससे सभी धरने पर बैठे हैं।

पढ़ें-बाराबंकी: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से कही यह बात

संबंधित समाचार