प्रवासी मजदूरों को कार्य योजना बनाकर दिया जाए रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लॉक डाउन के दौरान अपने घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजी रोटी और रोजगार की कोई समस्या न हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें रोजगार दिया जाए। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने इसके लिये मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी, सूखा रोधन कार्य, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, व्यक्तिगत …

लखनऊ। लॉक डाउन के दौरान अपने घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजी रोटी और रोजगार की कोई समस्या न हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें रोजगार दिया जाए। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने इसके लिये मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी, सूखा रोधन कार्य, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, व्यक्तिगत लाभार्थी परक कार्य, भूमि विकास, ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

जिससे कोविड-19 महामारी के प्रसार की रोकथाम के साथ अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया​ कि मण्डल में 5531 ग्राम पंचायतें जहां प्रवासी मजदूर आये हैं उन ग्रामों में 43466 नये जाब कार्ड बनाये गये हैं। 5354 ग्राम पंचायतों में 58988 प्रवासी मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने बताया कि लखनऊ की 461 ग्राम पंचायतों में लौटे प्रवासी मजदूरों के 1288 नये जाब कार्ड बनाये गये हैं तथा 420 ग्राम पंचायतों में 1526 प्रवासी मजदूरों, उन्नाव में 11848 नये जाब कार्ड तथा 943 ग्राम पंचायतों में 12696 प्रवासी मजदूरों से कार्य, जनपद रायबरेली में 816 ग्राम पंचायतों में 4906 नये जाब कार्ड तथा 7893 प्रवासी मजदूरों, जनपद सीतापुर में 1173 ग्राम पंचायतों में 5122 नये जाब कार्ड तथा 1098 ग्राम पंचायतों में 8895 प्रवासी मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है।

जनपद हरदोई में 1062 ग्राम पंचायतों में 12743 नये जाब कार्ड तथा 1062 ग्राम पंचायतों में 18562 प्रवासी मजदूरों और जनपद लखीमपुर खीरी में 1055 ग्राम पंचायतों में 7559 नये जाब कार्ड तथा 1054 ग्राम पंचायतों में 9416 प्रवासी मजदूरों द्वारा कार्य कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार