बाराबंकी : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी, अमृत विचार। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन विकास खंड सिद्धौर की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रमुख मांगों के तहत ज्ञापन सौपा । जिसमें प्रमुख बिंदु सेवा पंजिका में अंकित स्वीकृत, ई अर्जित अवकाश तथा पदाभिहित की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के लिए प्रतिकर अवकाश तथा एनपीएस पासबुक बनवाने के लिए बात को प्रमुखता से …
बाराबंकी, अमृत विचार। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन विकास खंड सिद्धौर की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रमुख मांगों के तहत ज्ञापन सौपा । जिसमें प्रमुख बिंदु सेवा पंजिका में अंकित स्वीकृत, ई अर्जित अवकाश तथा पदाभिहित की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के लिए प्रतिकर अवकाश तथा एनपीएस पासबुक बनवाने के लिए बात को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर यूटा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्लॉक महामंत्री संदीप कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शारिक एवं महिला उपाध्यक्ष श्रुति बैसवार, आशीष, संग्राम सिंह, साकिब किदवई, ब्लॉक संयोजक सुदेश व अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : प्रॉपटी के लालच में चाची का गला घोंट कर उतारा था मौत के घाट
