गोंडा : विजिलेंस टीम के सिपाही की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार । पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम में तैनात एक सिपाही की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सिपाही टीम के साथ बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर गया था। वहीं वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी झुलसकर मौत हो गई। …

गोंडा, अमृत विचार । पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम में तैनात एक सिपाही की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सिपाही टीम के साथ बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर गया था। वहीं वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी झुलसकर मौत हो गई। सिपाही के मौत की सूतना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मझरिया गांव का रहने वाला अभिषेक सिंह पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम में सिपाही था। मंगलवार को वह बिजली चोरी की जांच करने के लिए बलरामपुर गई टीम के साथ था। तुलसीपुर स्थित एक निजी लाज में चेकिंग के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। साथ के लोग उसे अस्पताल लेकर जाते इसके पहले ही अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभिषेक के मौत की सूचना उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें –बरेली: कनेक्शन कराने के नाम पर वसूली, संविदा कर्मचारी का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार