बरेली : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली उसके पैर में लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रेम …

बरेली,अमृत विचार। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली उसके पैर में लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रेम नगर क्षेत्र चहवाई का रहने वाला 27 वर्षीय मोहसिन उर्फ चमन पुत्र फहीम ने बताया कि बुधवार की  देर रात खाना खाकर युवक गुलाब राय की तरफ से बाइक से आ रहा था। तभी फैयाज बिल्डिंग के आगे कब्रिस्तान के पास दो बदमाश बाइक से रास्ते में खड़े थे। जैसे हीं मोहसिन वहां से गुजरा उसके ऊपर गोली चला दी।

गोली उसके सीधे पैर में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहसिन ने बताया जिन लोगों ने उस पर फायरिंग की वह उन्हें पहचानता नहीं है और न ही उसकी किसी से रंजिश थी। उन लोगों ने उस पर क्यों फायरिंग की उसे इस बारे में कुछ नहीं पता। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: गरीब कार्ड धारकों को पेट भर अनाज पाने को करना होगा इंतजार

संबंधित समाचार