बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी के सुभाष कॉलोनी निवासी मुकुट सिंह (ई रिक्शा चालक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि मुकुट सिंह ने देर रात अपने रिश्तेदार तथा मित्रों के साथ शराब पी थी। जिसके चलते गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। …
बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी के सुभाष कॉलोनी निवासी मुकुट सिंह (ई रिक्शा चालक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
आरोप है कि मुकुट सिंह ने देर रात अपने रिश्तेदार तथा मित्रों के साथ शराब पी थी। जिसके चलते गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

परिजनों ने मित्रों तथा रिश्तेदारों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकुट बुधवार देर रात ई रिक्शा चलाकर घर आया और उसने शराब पी रखी थी।
गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे शराब में किसी ने जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है ।
ये भी पढ़ें : बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने आग लगाकर दी जान, मौत
