बहराइच: अजगर ने घर में जमाया डेरा, लोगों में दहशत
बहराइच। जिले के बिछिया वन ग्राम में ग्रामीण के मकान गुरुवार को एक विशालकाय अजगर पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में कर जंगल में छोड़ दिया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत वनग्राम बिछिया में जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर …
बहराइच। जिले के बिछिया वन ग्राम में ग्रामीण के मकान गुरुवार को एक विशालकाय अजगर पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में कर जंगल में छोड़ दिया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत वनग्राम बिछिया में जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर आबादी में पहुच गया। अजगर गांव निवासी मुन्ना राइनी के घर में घुस गया। परिवार के लोगों की नज़र जब अजगर पर पड़ी तो सभी शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल गए।
लोगों सूचना बिछिया वन बैरियर पर तैनात वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से अजगर को पकड़ने को लेकर रेस्क्यू शुरु किया।
इस दौरान करीब आधे घंटे चले रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पकड़ में आया। जिसे पकड़ कर बोरी में बंद कर आबादी से दूर वन कर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें-बहराइच : ग्रामीण के घर की देहरी पर बैठ गया अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा
