भारत- पाक टी 20 विश्व कप मैच के अनारक्षित टिकट आईसीसी ने किए जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को एमसीजी पर होने वाले टी 20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित (स्टैंडिंग) टिकट जारी कर दिये हैं। इस मैच के आम टिकट फरवरी में पांच मिनट के भीतर ही बिक गए थे। इसके 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर …

दुबई। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को एमसीजी पर होने वाले टी 20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित (स्टैंडिंग) टिकट जारी कर दिये हैं। इस मैच के आम टिकट फरवरी में पांच मिनट के भीतर ही बिक गए थे।

इसके 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर में उपलब्ध हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचे जायेंगे। आईसीसी ने कहा कि इन टिकटों से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक प्रशंसक इस मैच को देख सके। आईसीसी हास्पिटेलिटी और आईसीसी टैवल एंड टूर्स कार्यक्रम के जरिये सीमित संख्या में पैकेज भी उपलब्ध हैं।

आयोजक 16 अक्टूबर को पहले मैच से पूर्व पुन: बिक्री का प्लेटफॉर्म भी शुय करेंगे। आईसीसी ने कहा कि जो प्रशंसक पहले टिकट बुक करने से चूक गए हैं, वे अभी भी टिकट ले सकते हैं। बच्चों की टिकट पांच डॉलर से और बड़ों की 20 डॉलर से उपलब्ध है ।

यह भी पढ़ें:-आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के लिये बोल्ट न्यूजीलैंड टीम में शामिल

संबंधित समाचार