अमरोहा : पेड़ से लटका मिला पशु चिकित्‍सक का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस चौकी क्षेत्र में पशु चिकित्सक का शव पेड़ पर लटका मिलाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई। परिजनों ने पशु चिकित्सक की मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पुलिस से पीएम कराने की मांग …

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस चौकी क्षेत्र में पशु चिकित्सक का शव पेड़ पर लटका मिलाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई। परिजनों ने पशु चिकित्सक की मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पुलिस से पीएम कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर निवासी सौरव पुत्र मुकेश उम्र 25 वर्ष पशु चिकित्सक थे। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे उनका शव ढवारसी के रेशम फार्म के पास गन्ने के खेत में पीपल के पेड़ पर लटका मिला है। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक चिकित्सक की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना नखासा के गांव बसला से मीनाक्षी के साथ हुई थी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटे को छोड़ा है। सूचना पर पहुंचे सीओ हसनपुर और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। मृतक के पिता मुकेश ने बताया कि मेरा बेटा कभी कभार शराब पीने का पी लेता था और हमारे बीच में न तो किसी तरह का झगड़ा हुआ था और न ही हमारा किसी पर कोई शक है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज : तेजी से बढ़ा गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, संगम नगरी पर मंडराया बाढ़ का खतरा

संबंधित समाचार