बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए जदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) नेता देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को बिहार में विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए।  वह बिहार विधान परिषद के तीसरी बार सदस्य बने हैं और उन्होंने बुधवार को सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। यह पद मई 2017 से खाली था, जब उच्च सदन के अंतिम …

पटना। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) नेता देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को बिहार में विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए।  वह बिहार विधान परिषद के तीसरी बार सदस्य बने हैं और उन्होंने बुधवार को सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

यह पद मई 2017 से खाली था, जब उच्च सदन के अंतिम सभापति अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के तत्कालीन उपसभापति हारून राशिद ने वर्ष 2020 में अपने कार्यकाल के अंत तक कार्यकारी सभापति के तौर पर काम किया।

इसके बाद भाजपा सदस्य अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति बनाया गया था। बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद बुलाए गए सदन के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी उच्च सदन में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका में होंगे।

ये भी पढ़ें- MP: दुर्लभ काले तेंदुए को देखने देश भर से पेंच राष्ट्रीय उद्यान पहुंच रहे हैं सैलानी

संबंधित समाचार